Breaking News

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस का हुआ आयोजन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व आचार्य एवं मूर्धन्य विद्वान प्रो० अवधेश प्रधान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० रीता सिंह जी के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं का अभिनंदन किया तथा हिन्दी दिवस के महत्त्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान ने अपने संबोधन में हिन्दी भाषा के महत्त्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने सारगर्भित एवं प्रेरक विचारों से छात्राओं का ज्ञानवर्धन करते हुए उन्हें हिन्दी साहित्य से जुड़ने और अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग, महिला महाविद्यालय की प्रो. सुमन जैन, प्रो. उर्वशी गहलौत, डॉ. विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. मनीष कुमार, हिन्दी विभाग के प्रभारी डॉ. धीरेंद्र नाथ चौबे तथा डॉ. हरीश कुमार सहित कई सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: हिंदी दिवस पर साहित्य उन्नयन संघ द्वारा बाल काव्य- पाठ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गाजीपुर। हिंदी दिवस के अवसर तुलसी सागर, गाजीपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में साहित्य उन्नयन …