Breaking News

गाजीपुर: संविदा कर्मियों ने देवकली स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर किया धरना-प्रदर्शन  

गाजीपुर। उ० प्र० राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आहवान पर समान कार्य के लिए समान वेतन,नियमित करने आदि मांगो को लेकर स्वास्थय संविदा कर्मियो ने सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली पर सांकेतिक रूप से प्रथम दिन धरना,प्रदर्शन करके विरोध दर्ज कराया।इस कड़ी में समस्त संविदा कर्मी 5,6,7, अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे तथा इसके उपरांत 8,9,10 अक्तूबर को शांति पूर्वक कार्य बहिष्कार करेगे। मांगे पुरी नही किया गया तो 12 अक्टूबर से पूरे प्रदेश मे अनिश्चित कालीन धरना,प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इस अवसर पर डॉक्टर विशाल,सादिया, अंकिता, सूरज  अरविंद,बीपीएम प्रदीप सिंह,बीसीपीएम हॆदर,सेराज अहमद,एलटी सुनील,अभिषेक , कांसलर ओमकार सिंह सहित अनेक संविदा कर्मचारी मॊजूद थे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: नंदगंज में गोंड समाज के लोगों ने रानी दुर्गावती की जयंती पर वीरता और स्वाभिमान को किया नमन

गाजीपुर। सोमवार को नंदगंज स्थित सरकारी अस्पताल के बगल में संकट मोचन मंदिर परिसर में …