Breaking News

कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने द्वितीय परिसर में संकायों व छात्रावासों का किया सघन निरीक्षण, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से किया संवाद

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने आज विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर (जानकीपुरम) का सघन एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस), विधि संकाय तथा इंजीनियरिंग संकाय का भ्रमण कर शैक्षणिक माहौल, कक्षाओं के संचालन तथा परिसर की मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान द्वितीय परिसर के प्रॉक्टर प्रो. अभिषेक तिवारी सभी छात्रवासों के प्रोवोस्ट,असिस्टेंट प्रोवोस्ट तथा खेल प्रभारी उनके साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कुलपति सीधे विभिन्न संकायों की कक्षाओं में पहुंचे, जहां सभी संकायों में शिक्षण कार्य पूरी तरह नियमित और सुचारू रूप से संचालित होता पाया गया। कुलपति ने कक्षाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर पठन-पाठन की गुणवत्ता और पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने संकायों के शिक्षकों से भी विस्तृत वार्ता की तथा शैक्षणिक गतिविधियों व संकाय की आवश्यकताओं पर सकारात्मक चर्चा की। कक्षाओं के निरीक्षण के उपरांत कुलपति गंगा छात्रावास पहुंचे, जहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। वहां उन्होंने विद्यार्थियों के कमरों और मेस का गहन मुआयना किया। इसके पश्चात कुलपति महोदय ने द्वितीय परिसर स्थित अपने कार्यालय में गंगा, कौटिल्य, होमी जहांगीर भाभा, लावण्या तथा डॉ. बी.आर. आम्बेडकर छात्रावास के प्रोवोस्ट, असिस्टेंट प्रोवोस्ट, एवं खेल प्रभारी *प्रो. अनुराग श्रीवास्तव के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में कुलपति ने निर्देश दिए कि छात्रावासों की मेस में खाना बनने से पूर्व उसकी गुणवत्ता की जांच प्रोवोस्ट और असिस्टेंट प्रोवोस्ट अनिवार्य रूप से करें। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में विद्यार्थियों को भी सक्रिय रूप से शामिल किया जाए।जिससे कोई समस्या न आये। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी का ध्येय द्वितीय परिसर में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और बेहतर छात्र सुविधाएं सुनिश्चित करना है। संकायों में नियमित कक्षाएं संचालित पाई गईं और शिक्षकों व विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। छात्रावासों की मेस में भोजन बनने से पूर्व प्रोवोस्ट व छात्रों द्वारा संयुक्त जांच व्यवस्था लागू की जा रही है। भोजन जांच प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सहभागिता से व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता आएगी और छात्र अपनी समस्याओं को स्वतः सुलझाने की भावना विकसित करेंगे।”

Image 1 Image 1

Check Also

गाज़ीपुर के हुनरबाज़–सीजन 3 का आयोजन संपन्न, प्रतिभाओं ने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला, मेहंदी और काव्य-पाठ में दिखाया हुनर

गाज़ीपुर। Gaarun Talkies द्वारा आयोजित “गाज़ीपुर के हुनरबाज़–सीजन 3” का आयोजन प्रतिभा, उत्साह और सम्मान …