लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की विभिन्न खेल टीमों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना द्वारा 7 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय स्पोर्ट्स फेस्ट ‘INFINITO’26’ में प्रतिभागिता हेतु विश्वविद्यालय परिसर से रवाना किया गया। टीमों के प्रस्थान से पूर्व कुलपति महोदया ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रेरणादायी शब्दों के साथ शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर बी.के. पांडेय, अधिष्ठाता, विस्तार, क्षेत्रीय संपर्क एवं पूर्व छात्र संबंध, डॉ. राजन मिश्रा, अध्यक्ष, छात्र क्रिया-कलाप परिषद (CSA), डॉ. अवधेश कुमार, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, प्रभारी खेल उप परिषद एवं पीटीआई अरुण कुमार सिंह तथा जाकिर हुसैन उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….