Breaking News

गाज़ीपुर के हुनरबाज़–सीजन 3 का आयोजन संपन्न, प्रतिभाओं ने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला, मेहंदी और काव्य-पाठ में दिखाया हुनर

गाज़ीपुर। Gaarun Talkies द्वारा आयोजित “गाज़ीपुर के हुनरबाज़–सीजन 3” का आयोजन प्रतिभा, उत्साह और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में स्थानीय प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला, मेहंदी और काव्य-पाठ में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत ने किया। उनके प्रतिनिधि डॉ. अवधेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. पी. सिंह उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में पर्यावरणविद् उमेश श्रीवास्तव और गरुआ मकसूदपुर के पूर्व प्रधान संजय कुमार राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में इंजीनियर संजीव गुप्ता, संतोष जायसवाल, परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पौत्र परवेज भाई, डालिम्स सनबीम स्कूल के डायरेक्टर आमिर अली, रुबीना खान, सतीद्र तिवारी, भड़ास मीडिया के सुजीत सिंह प्रिंस, डॉक्टर रजत सिंह और बृजेश सिंह , सोनू भाई ,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में अंकित कुमार सिंह, सरसीज परमार, अभय श्रीवास्तव, गुड़िया गुप्ता, क्षितिज श्रीवास्तव, मुकेश कुशवाहा, शीर्षदीप शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, सुरजीत कुमार और उपेंद्र जी ने सहयोग किया। वीडियो, रील्स और अन्य दृश्य कवरेज में कुलदीप पाल का योगदान रहा। आयोजन समिति ने विजय स्पोर्ट्स, श्री स्वीट्स, द ब्राइट सुपर फ्यूचर एकेडमी, एलेगेंट अप्लायंसेस, रामसखी देवी मेमोरियल सेवाश्रम हॉस्पिटल, अभिनय एकेडमी,आरवी रेस्टोरेंट, DG Perform AI Classes, खादी भारत इंडिया, गाज़ीपुर तथा मार्टर मेमोरियल स्कूल, जंगीपुर के प्रति आभार व्यक्त किया। नृत्य में अनुपमा पटेल और बिल्किस जहाँ, गायन में राजेश्वर सिंह, सपना कश्यप और राकेश शर्मा, चित्रकला में राजीव गुप्ता और अमरनाथ तिवारी, काव्य-पाठ में डॉ. निरंजन यादव और आनंद अमित, अभिनय में सूर्यकांत वर्मा और उमेश भाटिया तथा मेहंदी में डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, आयुश्री सिंह और गुड़िया गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। साहित्य में योगदान के लिए डॉ. विवेकी राय सम्मान लेखक एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को दिया गया। सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए स्वर्गीय नज़ीर हुसैन सम्मान सिनेमा स्क्रिप्ट राइटर संजय मासूम को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पंचायत दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल ‘नेपाली’ ने विजेताओं को सम्मानित किया।

अभिनय–सीनियर: प्रथम – प्रिया यादव

काव्य-पाठ: प्रथम – जैदुल हक, द्वितीय – शिव प्रकाश, तृतीय – निक्की प्रधान

नृत्य–जूनियर: प्रथम – गौरांशी अग्रवाल, द्वितीय – मुकुंद, तृतीय – आराध्या श्रीवास्तव

नृत्य–सीनियर: प्रथम – अंकिता मिश्रा, द्वितीय – नेहा यादव, तृतीय – अविनाश प्रजापति

मेहंदी: प्रथम – रिया, द्वितीय – संध्या, तृतीय – नंदिनी

चित्रकला–जूनियर: प्रथम – अदिति मौर्य, द्वितीय – स्वरा केडिया, तृतीय – शिवांगी कुमारी

चित्रकला–सीनियर: प्रथम – अंजलि विश्वकर्मा, द्वितीय – सलोनी यादव, तृतीय – सूरज कुमार

गायन–सीनियर: प्रथम – लालबहादुर, द्वितीय – आकाश दुबे, तृतीय – रितु कृष्णा यादव

गायन–जूनियर: प्रथम – यशस्विनी पांडेय, द्वितीय – कुलदीप तिवारी, तृतीय – आद्या दुबे

आयोजन का उद्देश्य गाज़ीपुर की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम की सफलता ने जिले की समृद्ध प्रतिभा और युवाओं व बच्चों की रचनात्मक क्षमता को रेखांकित किया। समापन पर Gaarun Talkies के संस्थापक संजीव अरुण कुमार ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगियों, प्रायोजकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: नंदगंज में गोंड समाज के लोगों ने रानी दुर्गावती की जयंती पर वीरता और स्वाभिमान को किया नमन

गाजीपुर। सोमवार को नंदगंज स्थित सरकारी अस्पताल के बगल में संकट मोचन मंदिर परिसर में …