Breaking News

गाजीपुर: सदर विधायक जै किशन साहू ने दुर्गा पंडालों में किया दर्शन-पूजन

गाजीपुर। गाजीपुर सदर विधायक जै किशन साहू ने नंदगंज बाजार में स्थापित मां दुर्गा के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक ने नंदगंज बाजार के शादियाबाद मोड़, चोचकपुर मोड़, रेलवे स्टेशन चौराहा, थाना के समीप तथा पश्चिम क्रॉसिंग के पास स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और विधिवत पूजन-अर्चन किया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे बाजार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और सुबह-शाम आरती के दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

Image 1

Check Also

आईआईटी पटना में आयोजित खेल प्रतियोगिता में एमएमएमयूटी गोरखपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया …