Breaking News

गाजीपुर: पीएम सर्य घर मुफ्त बिजली योजना की डीएम ने की समीक्षा, कहा- लंबित आवेदनों को शीघ्र करें निस्‍तारित

गाजीपुर। ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना‘‘ सम्बन्धी बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना‘‘ की समीक्षा के साथ-साथ PHD Chamber of Commerce and Industry  के प्रतिनिधियों द्वारा योजना के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में निर्धारित UTTAR PRADESH ENERGY EXPO ¼UPEX&2026½ Varanasi Edition  से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक) राजदेव कुमार, प्रभारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, सच्चिदानन्द तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत) गाजीपुर के साथ-साथ जनपद स्तरीय अधिकारीगण व जनपद के समस्त पंजीकृत वेण्डर्स उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैंक एवं विद्युत विभाग पर लम्बित पीएम सूर्य घर के आवेदनों को तीन दिवस के भीतर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिये गये तथा योजनान्तर्गत सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु विशेष निर्देश अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत) गाजीपुर को दिये गये। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि माह सितम्बर, 2026 से जनपद गाजीपुर जनपद के मासिक लक्ष्य में 66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा विशेष अभियान चलाकर पीएम सूर्य घर योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश विभिन्न विभागीय अधिकारियों को प्रदान किये गये। अन्त में PHD Chamber of Commerce and Industry  के प्रतिनिधियों द्वारा योजना के सम्बन्ध में आगे की रणनीति से सम्बन्धित एक संक्षिप्त डाक्यूमेन्ट्री प्रदर्शित की गयी तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गयी।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: एसआई मनीष कुमार तिवारी व रणधीर कुमार गिरी के पदोन्‍नति होने पर एसपी ने स्‍टार लगाकर दी बधाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने उ0नि0- 180530508 मनीष कुमार त्रिपाठी एवं उ0नि0- 170530071 रणधीर कुमार गिरि …