लखनऊ। यूपी में तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले का प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद गेंद पिछड़ा वर्ग आयोग के पाले में है। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार है। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव हो जाएगा। वहीं, प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं और विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। सब हो जाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….