गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-16 पुरुष वर्ग के अंतिम चयन मैचों का आयोजन 3 और 4 सितंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा| उन्होंने बताया कि यूपीसीए द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में चंद्रशेखर, शिवम, आदित्य यादव, कुशाग्र यादव और आकर्ष श्रीवास्तव शामिल हैं | खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था नालंदा लिविंग हॉस्टल (भागीरथ विहार, सेक्टर-27, सीएनजी स्टेशन के पास, जगनपुर, अफजलपुर, ग्रेटर नोएडा) में की गई है| असुविधा की स्थिति में मनोज सिंह से उनके मोबाइल नंबर 9939067576 पर संपर्क किया जा सकता है| उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्देशित किया कि 2 सितंबर की शाम 7 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें|
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….