Breaking News

गाजीपुर: राष्‍ट्रीय आविष्‍कार अभियान के तहत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों में मिलेगा विज्ञान किट

गाजीपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा, वैज्ञानिक मनोवृत्ति एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के अंतर्गत विज्ञान किट उपलब्ध कराई जाएगी। भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएमश्री की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 में विज्ञान किट की खरीद के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके क्रम में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों के लिए विज्ञान किट की खरीद जेम (ळमड) पोर्टल के माध्यम से जनपद स्तर पर की जाएगी। विज्ञान किट की खरीद के लिए प्रति इकाई ₹10,000 की स्वीकृत दर के अनुसार धनराशि जनपदों को प्रेषित की जाएगी। विज्ञान किट के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करने के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक कौशल तथा विज्ञान की प्रक्रियाओं एवं विधियों की समझ विकसित होगी। यह पहल विद्यालयों में विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने तथा उन्हें सीखने के अधिक व्यावहारिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय जूनियर बालक बास्‍केट बॉल प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर! प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक  की बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 28-10-2026 से 31-10-2026 तक जनपद …