Breaking News

गाजीपुर: मौनी बाबा गंगा घाट पर नहाते समय दो किशोरियां डूबीं

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्नान करते समय दो किशोरियां गंगा में डूब गईं। घटना के बाद से दोनों की तलाश जारी है। नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बसंतपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय मदनसेन सिंह की पुत्रियां माही सिंह (16) और महिमा सिंह (14) चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। छोटी बहन डूबने लगी जिसपर बड़ी बहन ने बचाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान गहरे पानी होने से दोनों गंगा नदी में डूब गईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एनडीआरएफ को दे दी गई है। दोनों किशोरियों की तलाश के लिए खोजबीन जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय जूनियर बालक बास्‍केट बॉल प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर! प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक  की बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 28-10-2026 से 31-10-2026 तक जनपद …