Breaking News

श्री स्‍वीट्स हाउस महुआबाग का संक्रमित गुलाबजामुन खाकर बच्‍चा बीमार, सहायक आयुक्‍त ने सेम्‍पल जांच के लिए भेजा लैब  

गाजीपुर। शहर के प्रसिद्ध श्री स्‍वीट्स एंड बेकरी महुआबाग के दुकान की संक्रमित गुलाबजामुन खाकर बच्‍चा बीमार हो गया। तत्‍काल उसे उपचार के लिए चिकित्‍सक के यहां ले जाया गया। बच्‍चे के पिता की शिकायत पर श्री स्‍वीट्स महुआबाग के प्रोपराइटर ने दुर्व्‍यवहार के उनके आरोप को खारिज कर दिया जिसपर हताश होकर बच्‍चे के पिता ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चंद्र पांडेय के यहां न्‍याय की गुहार लगायी। जिसपर सहायक आयुक्‍त ने गुलाबजामुन का सेम्‍पल लेकर प्रयोगशाला को भेज दिया। इस संदर्भ में धावा निवासी अरुण यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि मैं कल श्री स्‍वीट्स हाउस महुआबाग से गुलाबजामुन खरीदा और घर ले गया। जब घर के बच्‍चों और बड़ों ने मिठाई खाई तो उन्‍हे उसका स्‍वाद खराब लगा। यह बात बच्‍चों ने हमको बताया कि तो हमने मोबाइल के से श्री स्‍वीट्स हाउस महुआबाग से शिकायत दर्ज कराया। इसके बाद दुकान के सौरभ जायसवाल ने बताया कि उस गुलाबजामुन को फेंक दीजिए मैं दूसरा दे दूंगा। लेकिन हमने मिठाई फेंका नही और दूसरे दिन सुबह उसे लेकर श्री स्‍वीट्स हाउस महुआबाग पहुंचा जहां पर हमने दोबार शिकायत दर्ज करायी जिसपर वहां के मालिकानों ने दुर्व्‍यवहार कर हमे वहां से भगा दिया। अरुण यादव ने बताया कि हताश होकर हमने इसकी शिकायत सहायक खाद्य आयुक्‍त रमेश पांडेय को बताया। जिसपर रमेश पांडेय ने सेम्‍पल पैक कर प्रयोगशाला में जांच के लिए आदेश दिया। सहायक खाद्य आयुक्‍त रमेश पांडेय ने बताया कि संक्रमित मिठाई को पैक कर प्रयोगशाला के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कठोर कार्रवाई की जायेगी। श्री स्‍वीट्स हाउस के सौरभ जायसवाल ने बताया कि प्रयोगशाला के जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले का दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।     

Image 1 Image 2

Check Also

भाजपा विधायक कृष्‍णानंद राय के शहादत का नाम लेकर मुहम्‍मदाबाद वासियो को एक बार फिर जगा गये सीएम योगी

शिवकुमार गाजीपुर। माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी के मौत के बाद पहली बार सीएम योगी युसूफपुर …