Breaking News

भाजपा विधायक कृष्‍णानंद राय के शहादत का नाम लेकर मुहम्‍मदाबाद वासियो को एक बार फिर जगा गये सीएम योगी

शिवकुमार

गाजीपुर। माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी के मौत के बाद पहली बार सीएम योगी युसूफपुर मुहम्‍मदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने मंच से अपने भाषण में विधायक कृष्‍णानंद राय हत्‍याकांड का जिक्र कर पूरे मुहम्‍मादाबाद वासियो को एक बार फिर जगा दिया। सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया किसी का सगा नही होता है, जो उसको संरक्षण देते है सबसे पहले उन्‍ही पर वार करता है। उन्‍होने मुहम्‍मादाबाद वासियो से अपील किया कि अच्‍छा विधायक और सांसद चुने जिससे क्षेत्र के साथ-साथ जिले का भी विकास हो। उन्‍होने कहा‍ कि तत्‍कालीन सत्‍ता के संरक्षण में माफिया ने विधायक कृष्‍णानंद राय सहित सात निर्दोषो की हत्‍या करा दिया। सत्‍ता के इशारे में गवाहो और सबूतो को भी खत्‍म कर दिया गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्‍ता परिवर्तन हुआ और मैं मुख्‍यमंत्री बना तो अपराध माफियाओ के खिलाफ जीरो टॉलरेस नी‍ति के तहत भाजपा सरकार ने माफियाओ को मिट्टी में मिला दिया। जिसकी चर्चा देश और विदेश में होती है। अब कोई भी माफिया भय दिखाकर आपको परेशान नही कर सकता है, आपके जमीन पर कब्‍जा नही कर सकता है, आपसे वसूली नही कर सकता है। इस ओजस्‍वी भाषण को सुन हजारो की संख्‍या में उपस्थित मुहम्‍मदाबाद की जनता ने सीएम योगी का गगनभेदी नारो के साथ ताली बजाकर स्‍वागत किया। चारो तरफ सीएम योगी, कृष्‍णानंद राय और पीयुष राय के समर्थन में नारे लग रहें थे। मुहम्‍मदाबाद के युवा मयंक राय ने बताया कि मुहम्‍मदाबाद की जनता सीएम योगी के प्रति आभारी है जिन्‍होने विधायक जी के हत्‍यारे माफिया को मिट्टी में मिला दिया।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

युवती को प्रताडि़त कर आत्‍महत्‍या कराने के मामले में कोर्ट ने सुनायी 10 साल की सजा, लगाया 20 हजार अर्थदण्‍ड

गाजीपुर। युवती को प्रताडि़त कर आत्‍महत्‍या कराने के मामले में अपर न्‍यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह …