Breaking News

मुख्‍यमंत्री अभ्‍युदय योजना के तहत आईएएस, पीसीएस, नीट व जेईई की कोचिंग में पढ़ाएंगे डीएम, एसपी, डॉक्‍टर व इंजीनियर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नई युवा नीति ला रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि प्रदेश के हर जिले, हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई समेत सभी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। डीएम, एसपी, डॉक्टर और आईआईटी पास इंजीनियर इसमें क्लास लेंगे। ये कोचिंग वर्चुअल और फिजिकल दोनों होंगी। सरकारी कॉलेज और स्कूलों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग शुरू की जाएगी। इस तरह योजना के तहत यूपी के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ अफसरों के अनुभवों का फायदा भी मिलेगा। इसके तहत हर महीने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर बच्चों से सीधे बात करेंगे। अधिकारी अपने अनुभव का लाभ देते हुए छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर आगे की पढ़ाई और करियर के बारे में सही ढंग से समझाएंगे। कहा जा रहा है कि योगी सरकार की इस खास कोशिश का उद्देश्य Gen-Z से व्यवस्था को जोड़ना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।

Image 1 Image 2

Check Also

भारत अध्ययन को नई दिशा देने के लिए केंद्रित विषयों को विकसित करने की है आवश्यकता- प्रो. अजित चतुर्वेदी

वाराणसी!। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भारत अध्ययन केन्द्र एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, वाराणसी …