Breaking News

राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट में औग्ज़िलियर इंग्लिश स्कूल, वाराणसी के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

वाराणसी। औग्ज़िलियर इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपने कराटे कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। औग्ज़िलियर इंग्लिश स्कूल के प्रतिभागियों वेदान्त, लोकेश, तनय, आदित्य, दिव्यांशी, आराध्या, आदर्श, आर्यन, आरुष, श्रेया, वंशिका, विनायक, राजबीर एवं अरनव ने भी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन तथा खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य गुप्ता ने रजत पदक, जबकि श्रेया पांडेय, आराध्या सिंह और आर्यन ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कराटे जैसे मार्शल आर्ट न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मरक्षा, एकाग्रता, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस भी विकसित करते हैं।विद्यालय के कराटे खिलाड़ियों की सहभागिता और प्रदर्शन से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Image 1 Image 1

Check Also

बीएचयू के प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार दुबे ISA उत्तर प्रदेश के अकादमिक चेयरपर्सन नियुक्त

वाराणसी। एनेस्थीसियोलॉजी में अकादमिक उत्कृष्टता, शोध एवं सतत चिकित्सा शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने …