Breaking News

आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, बसपा प्रमुख ने बनाया राष्‍ट्रीय संयोजक

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में सक्रिय भूमिका देने का फैसला किया है। उन्होंने आकाश आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर दोबारा पार्टी में काम करने का मौका दिया है। यह फैसला ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही आकाश आनंद ने सोशल मीडिया के जरिए मायावती से दोबारा पार्टी में काम करने का अवसर मांगा था।मायावती ने अपने बयान में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के संघर्ष और आदर्श बहुजन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और बहुजन समाज का हित उनके लिए सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए समय-समय पर सख्त फैसले लिए गए हैं।मायावती ने कहा कि आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक रहा है, लेकिन पिछले दिनों कुछ कारणों से संगठन में कई जरूरी बदलाव करने पड़े। उन्होंने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने का भी जिक्र किया।

Image 1 Image 1

Check Also

नवीन मंडी स्थल जंगीपुर में सफाई व्यीवस्थाा से नाराज निदेशक ने किया सचिव को निलंबित

गाजीपुर! राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक  जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज नवीन मंडी …