Breaking News

गाजीपुरवासियो के लिए उपहार है नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर, तत्‍काल करायें रजिस्ट्रेशन

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता सिंहासन कुशवाहा ने बताया कि अति प्राचीन रामलीला मैदान लंका गाजीपुर में आयोजित वृहद नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर का आयोजन 26, 27 व 28 सितंबर को हो रहा है। उन्‍होने बताया कि जनपदवासियो के लिए सौभाग्‍य की बात है कि भाजपा नेता अभिनव सिन्‍हा के प्रयास से यह नि:शुल्‍क चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयेाजित किया जा रहा है, जिसमें देश-प्रदेश के प्रसिद्ध सैकड़ो चिकित्‍सक गाजीपुरवासियो की सेवा करेंगे। इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग, स्‍त्री रोग विशेषज्ञ आदि सैकड़ो विशेषज्ञ डाक्‍टर नि:शुल्‍क सेवा करेंगे। सिंहासन कुशवाहा ने बताया कि नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर के लिए जारी स्‍कैनर पर स्‍केन कर तत्‍काल रजिस्‍ट्रेशन करा लें, जिससे कि इलाज में कोई पेरशानी न हो।

Image 1

Check Also

कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने कैलाश महिला छात्रावास का किया औचक निरीक्षण; छात्राओं की समस्याओं को सुनकर समाधान के दिए निर्देश

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने आज विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कन्या छात्रावास …