Breaking News

गाजीपुर: एसआरएम टीम ने किया प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बासूचक का निरीक्षण

गाजीपुर। स्टेट रिव्यू मिशन के तहत एस आर एम टीम ने प्रा० स्वा ०केंद्र नंदगंज एवं प्रा० स्वा० केंद्र बासूचक में रविवार को आयोजित होने वाले मुख्य मंत्री आरोग्य मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम 20 अगस्त से 23 अगस्त तक प्रत्येक ब्लॉकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों/ स्वास्थ्य उपकेन्द्रों द्वारा मरीजो दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। फतेहपुर से आए डॉ० नीरज गुप्ता एवं आशुतोष जायसवाल ने सामुदायिक स्वा० केंद्र एवं प्रा० स्वा० केन्द्र सहित 23 केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा केंद्रों पर स्टाफ की तैनाती, दवाओं की उपलब्धता, जांचों की गुणवत्ता की जांच कर मौजूद मरीजों से भी सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी लेने व भ्रमण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश शासन को सौंपेगी। अधीक्षक डॉ एस के सरोज ने बताया कि टीम द्वारा भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से फोकस दवाओं की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता पर था तथा टीम द्वारा दिए गए कुछ फीडबैक को भी नोट किया गया है जिसको शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि टीम द्वारा 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सा० स्वा केंद्र तथा 4 प्रा० स्वा० केंद्रों का देवकली ब्लाक मे भ्रमण किया। इस मौके पर टीम के साथ डा० शैलेंद्र सिंह, हैदर अली बी सी पी एम, फेंकू सिंह यादव डॉ दीपा पाण्डेय, डॉ शालिनी भास्कर आदि लोग मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

काशी में वरिष्ठ इतिहासकारों ने इतिहास के अध्ययन, अनुसंधान और लेखन पर किया गम्भीर मंथन

वाराणसी। भारतीय इतिहास संकलन समिति, काशी प्रान्त, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पार्श्वनाथ विद्यापीठ, करौंदी, …