Breaking News

लखनऊ विश्‍वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने हाईस्‍कूल के विद्यार्थियों को पाक्‍सो अधिनियम का पढ़ाया पाठ  

लखनऊ। प्रो बोनो क्लब, विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 24 अगस्त 2026 को त्रिलोकी सिंह इंटर से कॉलेज, हार्डोई रोड, बरावां कला मोहल्ला, लखनऊ में कक्षा 10 के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को बच्चों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा स्वयं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों को सरल एवं सहज भाषा में पोक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों को समझाया गया तथा उन्हें किसी भी अनुचित या असहज परिस्थिति में सजग रहने और उचित सहायता प्राप्त करने के महत्व से अवगत कराया गया। यह कार्यशाला प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार यादव, फैकल्टी इन-चार्ज, प्रो बोनो क्लब, विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई तथा इसका नेतृत्व कोमल सिंह, स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर, प्रो बोनो क्लब द्वारा किया गया। कार्यशाला के सफल संचालन में रत्ना, कृतिका, सार्थक एवं विश्वेंद्र सहित प्रो बोनो क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जिला स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग, गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का …