Breaking News

पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार बढ़कर अब होगा नौ हजार रुपये- ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बुधवार सुबह ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयान पर राजभर ने कहा कि वो जितनी सीटें हारेंगे उतनी राजभर एनडीए को जिता देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं तो हर नेता अपने दांव आजमा रहा है। बता दें कि संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के कारण भाजपा ने कई सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: छठ पर्व को लेकर डीएम ने समस्‍त एसडीएम को दिया निर्देश, घाटो का निरीक्षण कर करें चाक-चौबध सुरक्षा व्‍यवस्‍था

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नदियों/तालाबों में डूबने की घटनाओं के रोकथाम तथा …