गाजीपुर। परिवहन आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ, जिलाधिकारी गाजीपुर व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी धनवीर सिंह व यातायात निरीक्षक की महत्वपूर्ण पहल ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ को लेकर जनपद गाजीपुर में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी विद्यालयों के बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु स्कूल वाहनों में बच्चों को स्कूल आने-जाने में एक घण्टे से अधिक समय न लगने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा स्कूली वाहन चालको का सत्यापन, उत्तर प्रदेश इण्टीग्रेट स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर स्कूल द्वारा भरा गया हो, आदि मानकों को पूरा न होने की दशा में स्कूली वाहनों के विरुद्ध जनपद के एवरग्रीन व सनसाइन सहित 12 विद्यालयों के वाहनों के फिटनेस, परमिट व अन्य प्रपत्रों को जाँच कर मोटर अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 24 वाहनो का चालान व 3,12,000-/ रुपये का शमन शुल्क से अधिरोपित एवरग्रीन के 03, सनसाइन के 01 वाहन (जो 25 वर्ष पुराना था) को सीज किया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….