Breaking News

गाजीपुर: नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन आदर्श अत्तावर ने जीता गोल्‍ड

गाजीपुर। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में सूरज पी.जी. कालेज एवं डालिम्स सनबीम स्कूल, गाजीपुर के संस्थापक हिमांशु राय जी, चित्रकूट डिवीज़न के डिवीज़न कमांडेंट होमगार्ड अमित पांडेय जी, होटल नंद रेजीडेंसी के मालिक अच्युतानंद पांडेय जी और बी.एच. यू. के छात्र नेता योगी प्रवीण राय जी थे जिनको पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। आज कुल तीन केटेगरी की प्रतियोगिता हुई जिसमे पुरुष वर्ग के 66kg.भार वर्ग में कर्नाटका के आदर्श अत्तावर ने कुल 707.5 किलो भार उठाकर प्रथम और तेलंगाना के म. वंसी ने कुल 695 किलो भार उठाकर द्वितीय और तमिलनाडु के सिवसूर्या पी ने 670 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के ही 74 किलो भार वर्ग  उत्तराखंड एस. थमिज़हरासँ ने कुल 727.5 किलो भार उठाकर प्रथम, आन्ध्र प्रदेश के अर्जी बालाकृष्णन ने कुल 705 किलो भार उठाकर द्वितीय और बिहार के विवेक कुमार गुप्ता ने कुल 697.5 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान समस्त कार्यो को सुव्यवस्थित करने में महा सचिव अमित राय ,एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह,पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

 

Image 1 Image 2

Check Also

‘मेनिफेस्टेशन आफ शिव महादेव’ के लेखक ने बीएचयू के कुलपति को पुस्‍तक किया भेंट

वाराणसी। मेनिफेस्टेशन आफ शिव महादेव पुस्तक को प्रोफेसर मारुति नंदन तिवारी और प्रोफेसर शांति स्वरूप …