गाजीपुर! अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने अवगत कराया है कि अवस्थापना विकास निधि (कॉर्पस) निधि के अंतर्गत रु0 7,85,59000 से सड़कों, नाला/नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है। चूंकि वर्तमान में वर्षा ऋतु होने के कारण उक्त निर्माण कार्य, मरम्मत आदि कराया जाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में एक अक्टूबर 2026 के पश्चात ही निर्माण कार्य कराया जाना संभव होगा तथा माह दिसंबर 2026 तक उक्त सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी क्रम में वर्षा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा भी एक अक्टूबर 2026 के बाद सड़कों के मरम्मत, निर्माण आदि का कार्य कराया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा भी गया है, स्वीकृति के बाद बजट आवंटन होने पर अन्य निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….