Breaking News

UPSSSC मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बलिया–लखनऊ के मध्य परीक्षा विशेष ट्रेनो का होगा संचालन

वाराणसी! उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित लिखित मुख्य परीक्षा 23 अगस्त, 2026 को प्रदेश के 12 जनपदों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कुल 229 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।  अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने के दृष्टिगत उनके सुगम आवागमन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा बलिया–लखनऊ जंक्शन–बलिया के मध्य परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05133/05134 बलिया–लखनऊ जंक्शन–बलिया परीक्षा विशेष का संचालन निम्न समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।गाड़ी संख्या 05133 : बलिया–लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष दिनांक 22 अगस्त, 2026 बलिया (BUI) से 19:30 बजे प्रस्थान कर रसड़ा (RSA) से 20:07 बजे,मऊ (MAU) से 20:55 बजे,आजमगढ़ (AMH) से 21:50 बजे,शाहगंज (SHG) से 23:50 बजे दूसरे दिन अम्बेडकर नगर (ABP) से 00:42 बजे,अयोध्या धाम (AYC) से02:10 बजे,बाराबंकी (BBK) से 04:12 बजे,बादशाहनगर (BNZ) से 05:12 बजे छूटकर 06:15 बजे लखनऊ जंक्शन (LJN) पहुँचेगी।गाड़ी संख्या 05134 : लखनऊ जंक्शन–बलिया परीक्षा विशेष दिनांक 23 अगस्त, 2026 को लखनऊ जंक्शन (LJN) से 15:45 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर (BNZ) से16:17 बजे,बाराबंकी (BBK) से 16:57 बजे,अयोध्या धाम (AYC) से18:55 बजे,अम्बेडकर नगर (ABP) से 20:12 बजे,शाहगंज (SHG) से 22:00 बजे,आजमगढ़ (AMH) से23:00 बजे,मऊ (MAU) से 23:55 बजे दूसरे दिन रसड़ा (RSA)से 00:42 बजे प्रस्थान कर 02:20 बजे बलिया (BUI) पहुँचेगी।रेलवे प्रशासन द्वारा परीक्षा विशेष ट्रेन के समयपालन एवं सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यात्री सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।रेलवे प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर पर्याप्त समय पूर्व पहुंचें तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Image 1 Image 2

Check Also

एमएमएमयूटी, गोरखपुर में उभरती एवं सतत प्रबंधन पद्धतियों पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित …