वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय स्थित जंतु विज्ञान विभाग ने प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल के तत्वावधान में “मोती संवर्धन में व्यावहारिक कौशल”विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला (6-8 अक्टूबर, 2026) का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मोती उत्पादन के वैज्ञानिक, तकनीकी और उद्यमिता से जुड़े पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह एमएमवी, बीएचयू की प्राचार्या प्रो. रीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यशाला की संयोजक प्रो. सुनीता सिंह ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर-इन-चार्ज प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल, एमएमवी, बीएचयू, प्रो. नीलम श्रीवास्तव तथा समन्वयक प्रो. रिचा रघुवंशी ने प्रतिभागियों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया और स्वरोजगार के अवसरों एवं उद्यमिता के विषय में बताया। अशोक मनवानी इस कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ (रिसोर्स पर्सन) और प्रशिक्षक हैं। इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. उषा कुमारी और डॉ. गणेश कुमार मौर्य भी उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….