Breaking News

गाजीपुर: बालकों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रास्‍ते में मिली सोने की चेन पुलिस को किया सुपुर्द

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर निवासी दो बालक अंकित यादव पुत्र राकेश यादव एवं प्रवीण प्रकाश मौर्य पुत्र जय प्रकाश द्वारा घर से विद्यालय जाते समय रास्ते में फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास सोना(पीली धातु) की चेन पड़ी मिली। दोनों बच्चों द्वारा एक अच्छे नागरिक के कर्तव्यों का पालन किया गया,  ईमानदारी व इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए अपने अभिभावकों के साथ पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक को उक्त सोने की चेन को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा उक्त प्राप्त चैन के वास्तविक मालिक का पता लगाकर सही सलामत आभूषण वापस लौटाया जायेगा। दोनों बालकों की इस ईमानदारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहित करते हुए प्रशंसा की गई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: यूएफबीयू के तत्‍वावधान में अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी करेंगे तीन दिवसीय हड़ताल

गाजीपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने बैंक कर्मचारियों की लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों …