Breaking News

गाजीपुर: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

गाजीपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा सत्र 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ है। परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम विस्तारित तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी परीक्षा एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइटwww.entdata.co.in  पर प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 01 नवंबर 2026 को जनपद स्तर पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक तथा दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक निर्धारित है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट देय है। अभ्यर्थी वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय द्वारा संचालित विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी के अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹3,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पं. दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय तथा प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र नहीं हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए कुल 15,143 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। जनपदवार निर्धारित कोटे के अनुसार चयन किया जाएगा तथा नियमानुसार आरक्षण का लाभ देय होगा। चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन कक्षा 9 से 12 तक ₹1,000 प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शैक्षिक सत्र के मध्य में विद्यालय छोड़ने पर छात्रवृत्ति देय नहीं होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने जनपद के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं स्थानीय निकाय द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे पात्र छात्र-छात्राओं का 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित जनपदवार कोटे के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का चयन हो सके।

Image 1 Image 2

Check Also

UPCA अंडर-16 फाइनल ट्रायल: गाजीपुर के पांच होनहारों का चयन, GDCA अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-16 पुरुष वर्ग के फाइनल …