Breaking News

गाजीपुर: चक्रवाती वर्षा से क्षतिग्रस्‍त फसलों की जानकारी इस नम्‍बर पर दें किसान भाई  

गाजीपुर। जनपद में दो दिनों से लगातार चक्रवाती वर्षा हो रही है। इसकी सूचना आप लोगों को पूर्व में ही एडवाइजरी जारी करते हुए दी गई थी उम्मीद है कि खरीफ में कटे हुए फसलों को आप सुरक्षित रख लिए होंगे। जिन किसान भाइयों की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है एवं चक्रवाती वर्षा से क्षति हुई है और किसान फसल बीमा योजना में सम्मिलित है या अपने फसलों की बीमा कराए हैं वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14447 पर तत्काल सूचित कर दें जिससे आपकी फसलों का सर्वे समय से हो सके और नियमानुसार क्षतिपूर्ति की जा सके। इसके अलावा किसान भाइयों को नीचे लिखी गई बातों पर भी ध्यान देना चाहिए- रबी की बोई गई फसलें हेतु (सरसों, चना, मटर) जिन खेतों में बुवाई हो चुकी है, वहां जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें, खेत में पानी न भरने दें। किसी भी प्रकार की बुवाई, उर्वरक (यूरिया/डीएपी) एवं कीटनाशक का छिड़काव न करें। सब्जी एवं फल उत्पादक किसान सब्जियों (टमाटर, बैंगन) के खेतों में बांस के सहारे सहारा दें ताकि पौधे गिरे नहीं। केला एवं पपीता के बागों में अतिरिक्त सहारा लगाएं। जलभराव वाले खेतों से पानी निकालने हेतु नाली बना दें। किसान भाई खुले खेत में बिजली चमकने के दौरान न रहें। पशुओं को सुरक्षित शेड में रखें। विद्युत उपकरणों एवं पम्पसेट का विशेष ध्यान रखें।

Image 1

Check Also

एमएमएमयूटी गोरखपुर की टीम ‘2 पॉइंटर’ ने हैकाथॉन में मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में आयोजित ‘हैक्टॉबरफेस्ट एक्स बाइटब्रॉल-2026’ हैकाथॉन में विश्वविद्यालय …