Breaking News

गाजीपुर: हाईस्‍कूल व इंटरमीडिएट के छात्रवृत्ति के लिए नया टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) आनलाईन आवेदन से लेकर वितरण के क्रियान्वयन हेतु संशोधित समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है। निर्गत समय सारिणी का विवरण मान्यता प्राप्त नवीन विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करना, पासवर्ड प्राप्त करना एवं विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही दिनांक 22 जुलाई, 2026 से 09 अक्टूबर, 2026 तक की जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाईल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना दिनांक 23 जुलाई, 2026 से 11 अक्टूबर, 2026 तक। छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नवीनीकरण (Renewal) किया जाना दिनांक 11 अगस्त, 2026 से 15 अक्टूबर, तक। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये नवीनीकरण (Renewal)  आवेदन पत्र को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित किया जाना दिनांक 11 अगस्त, 2026 से 20 अक्टूबर, 2026 तक। छात्र-छात्राओं द्वारा नवीन (Fresh) छात्रवृत्ति आवेदन पत्र किया जाना दिनांक 11 अगस्त, 2026 से 17 अक्टूबर, तक। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये नवीन (Fresh) आवेदन पत्र को शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित किया जाना दिनांक 13 अगस्त, 2026 से 26 अक्टूबर, 2026 तक। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) के शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Image 1 Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के विद्यार्थियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रोजगार का अवसर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल, द्वितीय परिसर द्वारा अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के विद्यार्थियों …