Breaking News

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड मेंबर के उपचुनाव में कांग्रेस और सपा आमने-सामने, भाजपा ने पिंकी सिंह को दिया समर्थन

गाजीपुर। नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड के खाली सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर लोकसभा चुनाव में साथ रही सपा- कांग्रेस अब आमने सामने होगी। सपा से नफीस बेगम तो कांग्रेस से सतीश उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से सभासद रहे स्व. अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह चुनावी मैदान में रहेंगी। दरअसल रायगंज वार्ड के सभासद स्व.अभय सिंह के आकष्मिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। रायगंज की खाली सीट पर बीजेपी ने सभासद स्व. अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके क्रम में आज पिंकी सिंह प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में नगर निकाय के खाली सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। जिसके क्रम में नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड की खाली सीट पर चुनाव के मद्देनजर चुनाव कराने की तिथि 8 जुलाई है। जिसके क्रम में आज से बीजेपी प्रत्याशी पिंकी सिंह ने नामांकन किया है। तो वहीं लोकसभा में एक साथ चुनाव लड़ी सपा और कांग्रेस नगर निकाय के इस उप चुनाव में आमने सामने चुनावी मैदान में है। सपा से नफीस बेगम है तो कांग्रेस से सतीश उपाध्याय चुनवी मैदान में आमने सामने उतर चुके है।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल गरीबरथ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी! रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्री जनता की सुविधा हेतु 05577/05578 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा …