Breaking News

पीएम मोदी करेंगे सरस्वती देवी शिव किशन दमानी मेडिकल कॉलेज वाराणसी का उद्घाटन

वाराणसी। जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में 2027 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। इस साल से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी जिला अस्पताल परिसर में शुरू हो जाएगी। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं मिलने लगेंगी। सरकारी अस्पतालों से बीएचयू और दूसरे अस्पताल जाना पड़ता था। जिला अस्पताल के सामने मानसिक अस्पताल परिसर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पांडेयपुर में बनने वाले 400 बेड वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला खुद प्रधानमंत्री ने पिछले साल फरवरी में दौरे के दौरान रखी थी, अब उद्घाटन के बाद काम शुरू हो जाएगा। एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला होगा। 2027 में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पिछले दिनों लखनऊ में एक एमओयू भी हुआ, जिसमें मेडिकल कॉलेज का नाम सरस्वती देवी शिव किशन दमानी मेडिकल कॉलेज रखा गया है। इसकी बिल्डिंग कैसी होगी, सामने से यह कैसा दिखेगा, पार्किंग सहित अन्य सेवाएं भी किस तरह नजर आएंगी, यह मॉडल में दर्शाया गया है। निर्माण की बात है तो 15 एकड़ की जमीन चिह्नित करने के साथ ही अब यहां काम की तैयारियां तेज हो गई हैं। डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण संबंधी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद इसी महीने काम शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में ओपीडी चलने सहित अन्य कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …