गाजीपुर। थाना सैदपुर अंतर्गत ग्राम भीमापार हाल पताःगांधीनगर कस्बा सैदपुर, गाजीपुर के रहने वाले अजय की लगभग 03 वर्षीय पुत्री विशु के संबंध में दिनांक 15.09.2026 को गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम/संबंधित प्रयासों के फलस्वरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए आज ही दिनांक 15.09.2026 को उक्त बालिका को नई सड़क त्रिमुहानी, एक्स आर्मी मैन कैंटीन के सामने से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बालिका के मिलने के उपरांत आवश्यक कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालिका को बालिका के चाचा विनय यादव पुत्र भगवान सिंह यादव, निवासी ग्राम भीमापार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….