Breaking News

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप कॉन्क्लेव–2026 का हुआ सफल आयोजन

लखनऊ। रीस्किलिंग एचआर फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन सोमवार, 14 सितंबर 2026 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी), नई दिल्ली में किया गया। सम्मेलन का विषय “सशक्त भारत: विकसित भारत@2047 के लिए सीएसआर नेतृत्व को बढ़ावा देना” रहा। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) डी. पी. सिंह, निदेशक, हिंदू ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने स्वागत संबोधन दिया और शिक्षा, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण एवं नैतिक नेतृत्व को विकसित भारत की आधारशिला बताया।डॉ. बिनय कुमार, आयोजन सचिव, रीस्‍किलिंग एचआर फाउंडेशन ने कहा कि “सीएसआर देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का अभिन्न अंग है।” उन्होंने सीएसआर को कौशल विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सतत विकास से जोड़ने पर जोर दिया।विशेष अतिथि श्री प्रवीण कुमार, पूर्व सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार ने कौशल विकास, रोजगार एवं आजीविका को सीएसआर पहलों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. अजय शंकर सिंह, प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने सीएसआर में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन को महत्वपूर्ण बताया।हरिनाम दास, द अक्षय पात्र फाउंडेशन (इस्कॉन) ने सीएसआर के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद समुदायों तक शिक्षा, पोषण एवं सामाजिक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। उत्तम लाल, पूर्व निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी लिमिटेड ने दीर्घकालिक प्रभाव, सामुदायिक आवश्यकताओं और परिणाम-आधारित सीएसआर पहलों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।सम्मेलन में संजय अरोड़ा, पूर्व निदेशक, तालचर फर्टिलाइज़र लिमिटेड; प्रो. (डॉ.) मार्कंडेय राय, चांसलर, इंदिरा गांधी टेक्नोलॉजिकल एंड मेडिकल साइंसेज यूनिवर्सिटी, अरुणाचल प्रदेश; प्रो. (डॉ.) प्रिया रंजन त्रिवेदी, संस्थापक चांसलर, द इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, नागालैंड; डॉ. नीपा साहा शर्मा, सीएसआर प्रमुख, सीईएससी लिमिटेड; राकेश खरे, पूर्व कार्यकारी निदेशक, टीएचडीसी एवं सीएसआर कंसल्टेंट; ममता सैकिया, संस्थापक, मोसाइका इम्पैक्ट; जी. एस. बावा, पूर्व महाप्रबंधक (पीआर), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; तथा प्रदीप कुमार चंद, निदेशक (वित्त), सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं सीएसआर विशेषज्ञों ने सहभागिता की।इस अवसर पर उत्कृष्ट सीएसआर एवं सामाजिक योगदान के लिए ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप अवॉर्ड्स–2026 प्रदान किए गए। प्रमुख पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में सीईएससी लिमिटेड, क्राफ्टिज़ेन फाउंडेशन, भारत चंदर उप्रेती, अमरेश नाथ एवं डॉ. भारत भूषण शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में महेश गोलानी, प्रोग्राम डायरेक्टर, रीस्‍किलिंग एचआर फाउंडेशन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।सम्मेलन ने सीएसआर नेतृत्व, सामाजिक प्रभाव एवं सतत विकास के माध्यम से विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग एवं साझेदारी का प्रभावी मंच प्रदान किया।

Image 1 Image 2

Check Also

एमएमएमयूटी, गोरखपुर में उत्साह के साथ मनाया गया अभियंता दिवस, अभियंताओं की भूमिका पर हुआ मंथन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की छात्र क्रिया कलाप परिषद के तत्वावधान में …