Breaking News

राज्‍यसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी नहीं उतारेगी तीसरा प्रत्‍याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। समाजवादी पार्टी ने तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारने का इशारा कर दिया है। भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी अब राज्यसभा के सांसद बन जाएंगे। सपा के दोनों प्रत्याशी पहले ही नामांकन कर चुके हैं। भाजपा के आठों प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारने का इशारा मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया। अखिलेश यादव ने लिखा कि अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। यूपी विधानसभा में 403 सीटें हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव में भाजपा से भिड़ने की जगह अब विधानसभा चुनाव में ही आर-पार करने के मूड में हैं। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है।

Image 1 Image 1

Check Also

वाराणसी मंडल के 6 स्वर्ण पदकों में आधे अकेले गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खाते में

गाजीपुर। गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में 2 से 7 अक्टूबर तक माध्यमिक …