Breaking News

राज्‍यसभा के लिए भाजपा के आठों प्रत्‍याशियों ने किया नामांकन दाखिल  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषित आठों उम्मीदवार मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। उम्मीदवारों के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ सभी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया। भाजपा ने सोमवार को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। भाजपा के आठ उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे। यहां वे राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष पंकज चौधरी, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Image 1 Image 1

Check Also

वाराणसी मंडल के 6 स्वर्ण पदकों में आधे अकेले गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खाते में

गाजीपुर। गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में 2 से 7 अक्टूबर तक माध्यमिक …