वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मानविकी एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षकों के ज्ञान, शिक्षण कौशल और तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं तकनीकी उपकरणों का प्रशिक्षण दिया। डॉ. हसीबउद्दीन ने (कम्युनिकेशन) संचार एवं स्वर-विज्ञान (फोनेटिक्स), डॉ. जितेंद्र कु. चौरसिया ने रिसर्च ओरिएंटेशन, ईआरपी एवं स्मार्ट बोर्ड, असिस्टेंट प्रो. संदीप कुमार सिंह ने वैज्ञानिक कैलकुलेटर के अनुप्रयोग, जबकि असिस्टेंट प्रो. गौरव कुशवाहा एवं असिस्टेंट प्रो. अजय कुशवाहा ने सीओ-पीओ अटेनमेंट तथा एमएस एक्सेल के प्रभावी उपयोग विषय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन अवसर पर डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 शिक्षकों की भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, अनुसंधान एवं डिजिटल संसाधनों से जोड़ते हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुख शिक्षा प्रदान की जा सकती है। इस मौके मानविकी एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वमेध मौर्य ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कक्षा शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….