Breaking News

अभिनव सिन्‍हा के संकल्‍प हठ से जिले के सियासी गलियारों में हलचल

शिवकुमार

गाजीपुर। अभिनव सिन्‍हा के संकल्‍प हठ से जिले के सियासी गलियारों में हलचल मच गयी है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि लगातार चार दिनों से चल रही भीषण आंधी-तूफान में वृहद नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर को रामलीला लंका मैदान में डिप्‍टी सीएम के हाथों शुभारंभ करा कर अभिनव सिन्‍हा ने यह संदेश दिया है कि किसी भी हालत में वह गाजीपुर के राजनैतिक मैदान को छोड़ कर जायेंगे नहीं। नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर के तैयारी शुरु होते ही अरबन चक्रवात के प्रकोप में जिला आ गया जिससे दिन-रात 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरु हो गया ऐसे में विपक्षी खेमा के दिग्‍गज नेता यह कयास लगाने लगे कि एक-दो दिन में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर के कार्यक्रम को रोक दिया जायेगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के दिन भी विपक्षी नेता पल-पल की जानकारी लेते रहे। संकल्पित अभिनव सिन्‍हा ने अपने मन में यह ठान लिया कि प्रकृति चाहे कितना भी अग्नि परीक्षा ले वह हर परीक्षा को पास करेंगे और इस कार्यक्रम को अवश्‍य करायेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां लगातार चलती रहीं, जो भी विघ्‍न आता गया उसे तत्‍काल निराकरण कर आगे का कार्य चलता गया। अभिनव सिन्‍हा ने लगातार दिन-रात एक कर भगीरथ प्रयास करके डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के हाथों इस कार्यक्रम का शुभारंभ करा दिया। मुख्‍य अतिथि के आते ही प्रकृति ने एक बार फिर आंधी-तूफान व बरसात के साथ उनका स्‍वागत किया। अभिनव सिन्‍हा के संकल्‍प को देखकर डिप्‍टी सीएम आश्‍चर्यचकित और भावविभोर हो गये और उन्‍होने मंच से यह ऐलान किया कि अभिनव सिन्‍हा बहुत ही संकल्पित व्‍यक्ति हैं जिस कार्य को ठान लेते हैं उसे अवश्‍य पूरा करते हैं। यह यूपी का सबसे बड़ा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर है।

 

Image 1 Image 1

Check Also

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय ‘यू.पी.-सीड्स 2026’ का हुआ भव्य समापन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित दो दिवसीय ‘यू.पी.-सीड्स 2026’—उत्तर प्रदेश पूर्व …