Breaking News

डीएम गाजीपुर ने किया विद्युत विभाग के ट्रांसफार्म वर्कशॉप का निरीक्षण, जेई के खिलाफ कार्यवाही का दिया आदेश

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को रौजा स्थित विद्युत विभाग की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्कशॉप में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत एवं आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अभिलेखों और व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सब-ट्रांसफॉर्मर सप्लाई रजिस्टर का अवलोकन किया तथा वर्कशॉप में उपलब्ध ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वर्कशॉप में कितने ट्रांसफॉर्मर खराब हैं और कितने सही स्थिति में हैं। जिलाधिकारी ने खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने वर्कशॉप में कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कर्मचारी के पास अनिवार्य रूप से परिचय पत्र (आई-कार्ड) होना चाहिए। साथ ही वर्कशॉप के बाहर स्पष्ट रूप से एक बोर्ड लगाया जाए, जिस पर वर्कशॉप से संबंधित आवश्यक निर्देश अंकित हों। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रखा जाए। निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित जेई के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने वर्कशॉप के अंदर जाने वाले मार्ग की स्थिति का भी निरीक्षण किया और मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग कार्य को मौके पर जाकर देखा तथा जेई से मरम्मत की प्रक्रिया एवं कार्य की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के उपभोक्ता से भी वार्ता की। उन्होंने उपभोक्ता से जानकारी ली कि शिकायत के बाद उसे कितने समय में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जा सके।जिलाधिकारी ने वर्कशॉप में कार्यरत जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं राजन चौबे सहित दोनों जेई की कार्यप्रणाली में कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को उनकी कार्यप्रणाली की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय एवं नियमित प्रक्रिया के अनुसार ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने वर्कशॉप में खराब एवं अनुपयोगी पड़े सामान का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उनकी नीलामी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सौना, सैदपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां शिकायत रजिस्टर का अवलोकन करते हुए विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैदपुर स्थित ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में मजदूरों की संख्या कम पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को अतिरिक्त 8 मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक संख्या में ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत की जा सके और जनपद में ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न हो।उन्होंने निर्देश दिया कि वर्कशॉप से ट्रांसफॉर्मरों का वितरण निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुसार नियमित रूप से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जनपद में सिंचाई का समय चल रहा है, इसलिए किसानों की आवश्यकता को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग का कार्य 24 घंटे शिफ्ट में कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा किसानों और उपभोक्ताओं को समय से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना है। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, वितरण तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।निरीक्षण के उपरान्त ग्राम पंचायत अलायचक विकास खण्ड सैदपुर में वैक्सिनेशन सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। वैक्सिनेशन सेन्टर में उपस्थित ए0एन0एम द्वारा पूछा गया कि छोटे बच्चो को वैक्सिनेशन कितना दिया गया तथा कितने बच्चे बचे है ,की जानकारी ली । साथ ही इस ग्राम सभा में कितनी गर्भवती महिलाये है उनको सही समय पर वैक्सिनेशन, दवा, स्वास्थ्य की जाचॅ किया जा रहा है कि नही की जानकारी लेते हुए रजिस्ट्रर में नोट गर्भवती महिला से सम्पर्क स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी। जो सही पाया गया। सेन्टर पर आये अभिभावक के साथ बच्चो को जिलाधिकारी ने अपने दुलार के साथ अपने हाथो सेेे चाकलेट वितरण किया। इस अवसर पर ए0सी0, विद्युत विभाग के जेई0 एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जिला स्‍तरीय हॉकी ट्रायल में 10 महिला बेस्‍ट खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 20-08-2026 से 22-08-2026 तक जनपद …