Breaking News

पीजी कॉलेज गाजीपुर के गृह विज्ञान विभाग में रक्षाबंधन पर विशेष प्रशिक्षण शिविर

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर के गृह विज्ञान विभाग में रक्षाबंधन के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में रंगोली, राखी तथा त्योहार से जुड़े अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को रंगोली बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जबकि तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को त्योहार के अवसर पर विशेष पकवान बनाने की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर थाली सजाने,रक्षा(राखी) बनाने आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को विभाग में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर प्रयोगात्मक कार्यों का हिस्सा बताया गया। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. भावना श्रीवास्तव, श्रीमती प्रज्ञा आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: स्‍व. रामबाबू के परिजनों से मिले एमएलसी चंचल सिंह, नौकरी सहित हर संभव मदद का दिया आश्‍वासन  

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने …