Breaking News

गाजीपुर: 11 लाख रूपये के हेराईन के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना मरदह व स्वाट टीम ‘B’ पुलिस की संयुक्त टीम  द्वारा 114.21 ग्राम नशीला पाउडर एम0डी0 (एम0ए0) (जिसाकी अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये ) के साथ 02 नफर  अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05.10.2026 को थाना मरदह व स्वाट टीम ‘B’ पुलिस की संयुक्त टीम  द्वारा वाराणसी गाजीपुर मार्ग स्थित कछुहरा पुलिया से 50 मीटर आगे बनारस से मऊ लेन पर दो अभियुक्तगण को 114.21 ग्राम नशीला पाउडर एम0डी0 (एम0ए0) जिसकी अनुमानित कीमत लगभग  11 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताये कि उपरोक्त माल मुम्बई से लाया गया है तथा बेचने के फिराक में थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मरदह पर मु0अ0सं0 303/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Image 1 Image 1

Check Also

ICSSR डॉक्टोरल फेलोशिप: लखनऊ विश्वविद्यालय के 12 शोधार्थियों ने लहराया परचम, राज्य विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक चयन के साथ शीर्ष स्थान

लखनऊ:भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा वित्तीय वर्ष की प्रतिष्ठित डॉक्टोरल फेलोशिप …