Breaking News

पीजी कालेज गाजीपुर में 14 अक्‍टूबर से आयोजित होगा अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा बड़े हर्ष के साथ अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में शुरू होगी। प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताए कि कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं के विभिन्न खेल प्रातः 8:00 बजे से आरम्भ होंगें। पूरे दिन प्रतिस्पर्धा चलेगी और समापन समारोह दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव / प्रबंधक अजित कुमार सिंह होंगे। विभाग ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे समय से उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाएँ। यह आयोजन महाविद्यालय में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले कुलपति- ज्योतिष विद्या पूर्णतः वैज्ञानिक

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग के रजत जयंती वर्ष (25वें स्थापना वर्ष) के उपलक्ष्य …