Breaking News

गाजीपुर: राज्‍यकर विभाग का प्रगति संतोषजनक नहीं- मुख्‍य विकास अधिकारी

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी, आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार में ‘वन ट्रिलियन-डालर’ इकोनामी से सम्बन्धित समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए सम्बन्धित विभागों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के पात्र लोगों तक पहुचाया जाये, जिससे आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, चन्द्रशेखर प्रसाद ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी से सम्बन्धित विवरण प्रस्तुत करते हुए जिले में अर्थ व्यवस्था की खण्डीय संरचना को विस्तारपूवर्क बताया। उन्होने प्राथमिक, द्वितीय एवं तृतीयक क्षेत्रों की प्रगति से भी समिति को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये कि सब्जी का उत्पादन कर रहे किसानों का क्लस्टर बना लें, जिससे अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित तथा लाभान्वित किया जा सके। राज्यकर विभाग को निर्देश दिया गया कि आपकी प्रगति संतोषजनक नहीं है, प्रगति बढाना सुनिश्चित करें। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि निजी बसों को जारी परमिट की संख्या में कमी आ रही है, जिसे बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि बच्चों की शिक्षा में स्कील डेवलपमेंट पर अधिक से अधिक ध्यान दें, जिससे बच्चे तकनीकी रूप से मजबूत हो सके। जिला पर्यटन अधिकारी को जनपद में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये गये, जिससे जनपद की अर्थव्यवस्था को बढाया जा सके। बैठक में उपस्थित वन ट्रिलियन डॉलर से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें ताकि वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनाई गई 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय स्थित कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के परिसर …