Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनाई गई 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय स्थित कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के परिसर में बने स्मिथ ओपन एयर थिएटर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की भावना के साथ 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली बनाई गई। ‘विकसित भारत’ की थीम पर आधारित इस रंगोली को महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दो दिनों के अथक परिश्रम से तैयार किया। रंगोली में अंतरिक्ष में उपग्रह प्रक्षेपित करता भारतीय रॉकेट, पृथ्वी, चंद्रमा और सौरमंडल के अन्य ग्रहों को दर्शाया गया। इस विशाल कलाकृति के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष तकनीक में बढ़ती क्षमता, वैज्ञानिक उपलब्धियों और विकसित राष्ट्र बनने के राष्ट्रीय संकल्प को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी, प्रो. अमिता कनौजिया तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रतन कुमार सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. सैनी ने रंगोली की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, रचनात्मकता एवं समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने दो दिनों में तैयार की गई इस विशाल कलाकृति को महाविद्यालय की कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्राचार्य डॉ. रतन कुमार  ने कहा कि यह रंगोली कला, एकता, सृजनात्मकता और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम है। इसे तैयार करने में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे समर्पण के साथ दिन-रात मेहनत की। इस पहल का उद्देश्य कला के माध्यम से देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और विकसित भारत की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना है। रंगोली के निर्माण में कार्यक्रम समन्वयक अतुल हुंडू के साथ महती वशिष्ठ, सुमित कुमार, रीना गौतम, संध्या यादव एवं रवि पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, विद्यार्थी संतोष, मयंक, प्रकृति, सौरभ, प्रवेश, अमन एवं पल्लवी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए इस विशाल कलाकृति को साकार किया। यह आयोजन कला के माध्यम से राष्ट्रीय विकास, वैज्ञानिक चेतना और राष्ट्रनिर्माण के प्रति युवा पीढ़ी की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Image 1

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर सम्पन्न

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर में 30 …