Breaking News

पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के पाले में आ रहे हैं विपक्ष के सांसद- राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

गाजीपुर। भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने गुरुवार को संत पवाहारी बाबा के आश्रम कुर्था पहुंचे जहां पर उन्‍होने पवाहारी बाबा के मूर्ति पर पुष्‍प अर्पित कर पूजा-अर्चना किया। पवाहारी आश्रम में राष्‍ट्रीय महामंत्री ने पौधरोपण किया। नगरपालिका गाजीपुर के तत्‍वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, अभिनव सिन्‍हा, विनोद अग्रवाल, सभासद मीनू कुशवाहा, नगर मंत्री अजय कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे। इसके बाद प्रबुद्ध जनसंपर्क के कार्यक्रम में बड़ा महादेवा में राजकीय सिटी इंटर कालेज के लेक्‍चचर भारती जी, डा. एमडी सिंह, डा. डीपी सिंह और डा. स्‍वतंत्र सिंह से मिले। इसके बाद उन्‍होने राइफल क्‍लब कचहरी के परिसर में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने उनका स्‍वागत किया। राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भीषण गर्मी के बावजूद एक-एक स्‍टाल का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्‍त की। उन्‍होने पत्रकारों को बताया कि उत्‍तर प्रदेश में डबल इंजर की सरकार चल रही है। विकास की किरण पारदर्शी ढंग से समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंच रही है। उत्‍तर प्रदेश में भयमुक्‍त विकासशील सरकार है। अपने विकास और सुशासन के बल पर एक बार फिर भाजपा उत्‍तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्‍होने बताया कि पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर विपक्षी सांसद खुद भाजपा में आ रहे हैं। इस अवसर पर राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, ब्‍लाक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह, कृष्‍ण बिहारी राय, मुख्‍य विकास अधिकारी, सूचना अधिकारी, एवं समस्‍त विभागों के विभागाध्‍यक्ष मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर में 18 जून से लेकर 18 अगस्‍त तक लागू रहेगा धारा- 163

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 163 के तहत इस …