Breaking News

गाजीपुर: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने रमेश मिश्र, सिधौना बाजार में हुआ भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। सिधौना बाजार में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश मिश्र का जोरदार स्वागत किया गया। यह चुनाव गोरखपुर में आयोजित संघ के त्रिवार्षिक साधारण सभा एवं महा अधिवेशन के दौरान संपन्न हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक साधारण सभा एवं महा अधिवेशन केंद्रीय कार्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामयी एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। अधिवेशन की सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से रमेश मिश्रा को सभा की अध्यक्षता करने हेतु चुना गया। सिधौना गांव निवासी रमेश मिश्रा द्वारा सभा का अध्यक्ष पद ग्रहण करते ही कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हो गयी। सिधौना में काशी कला परिषद के अध्यक्ष कृष्णानन्द सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के भारी संख्या में रेल कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों का जन समर्थन रमेश मिश्र के संगठन में किये गए कार्यों का परिणाम है। नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों के पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आर पार के संघर्ष की नई रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही रेलवे में पदों के सरेंडर, वरिष्ठ तकनीशियन की पदोन्नति, ट्रैक मेंटेनर्स के मुद्दों और आउटसोर्सिंग व निजीकरण के विरोध में कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। प्रेमशंकर मिश्र, करुणाशंकर, श्रवण कुमार, पंकज मिश्रा, अखिलेश, उपेन्द्रनाथ रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

यूनीरैंक 2026: लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के बहु‑विषयी राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम, शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान बनाने वाला एकमात्र राज्य विश्वविद्यालय

लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसी यूनीरैंक की वर्ष 2026 की रैंकिंग में महत्वपूर्ण …