Breaking News

गाजीपुर: सैदपुर भितरी में जलनिकासी की व्‍यवस्‍था न होने से सड़क पर लग रहा है पानी, नागरिक परेशान

गाजीपुर। ऐतहासिक स्थल भितरी कस्बे में पानी निकासी के लिए नाली की व्‍यवस्था न होने से नाबदान का पानी मुख्य मार्ग पर इकठ्ठा होकर एक तरफ आवागमन प्रभावित करता है तो दूसरी तरफ बदबू  पैदा करता है। नाली निर्माण व पानी निकासी के लिए काफी अर्से से मांग की जा रही हॆ परन्तु उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण आज तक समस्याओं का निदान नही किया गया जिसका खामियाजा आम नागरिको को भुगतना पड़ रहा है। कस्बे के निवासी अदनान खां,डा० कमाल अहमद,मो० वाहिद,एखलाक अंसारी,पूर्व ग्राम प्रधान मो० बाबर ने बताया इस संबध मे काफी प्रयास किया गया परन्तु आश्वासन के अलावा आज तक कुछ भी हासिल नही हुआ। शीघ्र समस्याओं को दूर करने कॆ लिए कस्बे गन्दे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाये।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने रमेश मिश्र, सिधौना बाजार में हुआ भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। सिधौना बाजार में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश मिश्र का जोरदार …