Breaking News

गाजीपुर: गाजे-बाजे के साथ प्राचीन काली माता मंदिर में स्थापित हुई श्री शनिदेव महाराज की प्रतिमा

गाजीपुर। नंदगंज रेलवे स्टेशन परिसर के समीप इशोपुर मनिकपुरा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में श्री शनिदेव महाराज की प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह श्री शनिदेव महाराज की प्रतिमा को नंदगंज बाजार में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालते हुए भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाजार भ्रमण के उपरांत प्रतिमा को प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में लाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुरुषों एवं महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव प्रसाद सिंह, पंकज जायसवाल, पूर्व प्रधान श्रीमती अर्चना सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक कुमार सिंह, बृजेश जायसवाल उर्फ मंखचू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

एक लाख का इनामिया संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के …