Breaking News

गाजीपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, एक गंभीर

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के गोडसरा गांव में शुक्रवार देर रात तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छत पर सो रही नवविवाहिता की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ सो रही 10 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।गोडसरा गांव निवासी अहमद खान की पत्नी नेहा खातून, उम्र 25 वर्ष, अपनी भतीजी फातिमा, पुत्री तारीक खान, उम्र 10 वर्ष, के साथ बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण घर की छत पर सो रही थीं। देर रात तेज गरज-चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली दोनों के ऊपर आ गिरी।हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने नेहा खातून को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी फातिमा की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि मृतका का पति अहमद खान गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में मातम का माहौल है।उपजिलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता सहित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: मतदेय स्‍थल को लेकर 1 जुलाई को होगी राजनैतिक दलो की डीएम के साथ बैठक  

गाजीपुर! अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष/ मंत्री, समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक …