Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी रत्न हीरालाल मौर्य ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के बाद छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। यदि भारत को विश्व पटल पर और मजबूत एवं अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है तो प्रत्येक व्यक्ति और संस्था को अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा, प्रतिभा, अनुशासन और नवाचार का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह में अशोका इंस्टीट्यूट के संस्थापक सदस्य इं. अशोक मौर्या, चेयरमैन इं. अंकित मौर्या, वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्या, एएसबी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्या, रजिस्ट्रार असीम देव, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्या, डीन स्टूडेंट इं. एस.एस. कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने फहराया तिरंगा

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गरिमामयी, भव्य और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में …