Breaking News

अशोका वाराणसी में फ्रेशर्स पार्टी ‘आरोहण 2026’ में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बुधवार को बीबीए, बीकॉम और एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘आरोहण 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, काव्यपाठ और फैशन-शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय एवं पाश्चात्य कलाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर अशोका के चेयरमैन इंजीनियर अंकित मौर्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। एएसबी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्या ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन नए विद्यार्थियों को संस्थान के वातावरण से जुड़ने तथा वरिष्ठ छात्रों के साथ बेहतर समन्वय बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिताओं में वंशिका को मिस फ्रेशर और जलज को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं तेजस को मिस्टर हैंडसम तथा विजयलक्ष्मी को मिस इव का खिताब मिला। तन्मय और धनवी को क्रमशः मिस्टर एवं मिस परफॉर्मेंस चुना गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक डॉ. एस.के. शर्मा, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीन सीएसई डॉ. एल.एस.मौर्या, डॉ.राजेन्द्र तिवारी, डॉ.सारिका सिंह,डॉ शालिनी सिंह, असिस्टेंट प्रो.रोहित सिंह  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुजा सिंह, असिस्टेंट प्रो.आकांक्षा सिंह और असिस्टेंट प्रो.जितेंद्र सिंह शामिल रहे। संचालन छात्राओं मानशी त्रिपाठी और यशवी सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: आयुष्मान भारत योजना बनी कैंसर पीडि़त अश्विनी कुमार के उपचार का सहारा

गाज़ीपुर। जनपद के रायगंज मोहल्ला निवासी अश्विनी कुमार के लिए आयुष्मान भारत योजना कठिन समय …